Thursday, September 10, 2015

Non Violent Militancy


  1. झापा से नारायणी तक मधेस प्रदेश के भूभाग के प्रत्येक सरकारी कार्यालय के साइनबोर्ड पर "मधेस सरकार" लिखो, मगर कोई तोड़फोड़ नहीं। नारायणी से कंचनपुर तक थरुहट सरकार। 
  2. मधेस थरुहट के प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक गाओं, प्रय्तेक क़स्बा, प्रत्येक बाजार, प्रत्येक शहर में दैनिक लाठी जुलुस निकालो, लेकिन कोइ हिंसा नहीं। सिर्फ पुरुष ही नहीं महिला भी सड़क पर आवें। 
  3. काँग्रेस एमाले एमाओवादी पार्टी छोड़ आंदोलन छेड़ो। तीन बाहुन पार्टी का सदस्यता ही तो वो गुलामी की जंजीर है जिसे तोडना है। अपने मन पसंद संघीय गठबंधन के सदस्य पार्टी का सदस्यता लो। नहीं तो नई पार्टी खोल लो। गुलामी की जंजीर को तोड़ दो। दैनिक संख्या घोषणा करो। कितनो ने गुलामी की जंजीर तोड़ी? जनता को आगाह करो। 
  4. जेल भरो आंदोलन। ऐसा कर दो पहाड़ी शासको के एक भी जेल में जगह न बचे और वो हैरान हो जाए। खुद गिरफ़्तारी दो। 
  5. काठमाण्डु की १००% नाकाबंदी। पुर्व पश्चिम राजमार्ग पर हजार गाछी और जगह जगह पहरेदारी। टेंट लगा के बैठ जाओ जगह जगह पर दिन रात। जोगबनी भिट्ठामोड रक्सौल वार्ता करो। पटना पहुँचो लखनऊ पहुँचो। दिल्ली जाओ बात करो। पंचायती तानाशाही को गिराया राजीव गांधी ने। कैसे? राजीव गांधी सरीखे चुनावी मैंडेट लाए मोदी से बात करो। एकात्मक व्यवस्था को गिराना है, कृपया नाकाबंदी करने में मदत करो बोलो। 
  6. ऐसा जबरजस्त आंदोलन करो कि ज्यादा लम्बी समय तक करना न पड़े। 
  7. जय मधेस। जय थरुहट। 


















No comments: