Monday, October 04, 2021

पहला प्रहार जनकपुर के मेयर के तरफ से हुवा

पहला प्रहार जनकपुर के मेयर के तरफ से हुवा। अब जनमत पार्टी के लिए मधेसवादी कहलानेवाले पार्टी, नेता, कार्यकर्ता के विरुद्ध शांतिपुर्ण लोकतान्त्रिक सम्पुर्ण संघर्ष और राजनीतिक आक्रमण जायज है। विशुद्ध मधेसवाद भ्रष्टाचार के पक्ष में न पहले कभी था न अभी हो सकती है। सम्पुर्ण संघर्ष और सम्पुर्ण राजनीतिक आक्रमण का निर्णय करते हुवे भी जनमत पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को ये मान के चलना होगा कि विपक्षी खेल के नियम पालन ही करेंगे वो जरूरी नहीं है। खेल का नियम पालन करते तो भ्रष्टाचार में लिप्त होते ही नहीं। इसीलिए सम्पुर्ण सजगता अपनाना जरूरी है। 

जनकपुर तो ड्रेस रिहर्सल है। नाटक तो काठमाण्डु में होगा। डंके के चोट पर होगा। फिडेल कास्ट्रो छोटे से देश से था लेकिन सारी दुनिया में नाम था। जनमत पार्टी वो नाम देने जा रही है। चीन ने गरीबी तो हटाया लेकिन सिर्फ चीन में। जनमत पार्टी नेपाल में गरीबी समाप्त करेगी। उदाहरण बनना भी नेतृत्व होता है। नेपाल में काम कर के सारे दुनिया में गरीबी ख़तम करेगी। 

पोखर का पानी ख़तम मच्छर ख़तम। अशिक्षा ख़तम राणा शासन ख़तम। गरीबी ख़तम नेपाल से कम्युनिस्ट गायब। 

शाह वंश के वापसी का ख्वाव देखने वालो, शाह वंश तो गया। लिच्छवी लेकिन लौट रहे हैं। तैयारी पुरा है। 

लाल किशोर ने सीके राउत के मकान के दोनों तरफ कुराकचरा के पहाड़ खड़ा कर के बिगुल फुक दिया। ये जनमत पार्टी का रमेश महतो क्षण है। आंदोलन शुरू। 

शहीद मत बनो। शहीद नहीं चाहिए। पार्टी सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता चाहिए। सदस्यता लो। पहले से सदस्य हो तो सदस्यता अभियान चलाओ। औरो को सदस्य बनाओ। अनुशासन में रह के शांतिपुर्ण आंदोलन करो। 

संगठन ही शक्ति है। 

जनकपुर में तो छोटे मछली हैं। नपुंसक अख्तियार का रेकॉर्ड ही है छोटे छोटे मछली को पकड़ना। बड़े मछली सब को पकड़ने आ रही है जनमत पार्टी काठमाण्डु। होशियार। 



No comments: