Showing posts with label 4g. Show all posts
Showing posts with label 4g. Show all posts

Thursday, July 22, 2021

२० साल तक २०% आर्थिक वृद्धि दर

२० साल तक २०% आर्थिक वृद्धि दर नेपाल में संभव है। उसके लिए ढेर सारी चीजों को एक के बाद एक सीक्वेंस (sequence) मिला के करते जाना होगा। पहली बात तो जनमत पार्टी को ६०% से उपर सीट ले के संसद में पहुँचना होगा। सबसे महत्वपुर्ण कदम ही वही है। कांग्रेस, कम्युनिस्ट, जसपा आदि के ६०% सीट लाने से वो संभव नहीं है। सही जगह पर अभी नेपाल में सिर्फ जनमत पार्टी है। बहुदलीय परिधि में एक दल का स्पष्ट शासन। आर्थिक क्रांति के लिए वो अपरिहार्य है। 

चुनावी विजय न सोंच के एक व्यवस्था को गिराने की बात होनी चाहिए। ३० साल से चली आ रही दो दलीय भ्रष्टाचारतंत्र। उससे पहले  ३० साल चली पंचायत। पंचायत को गिराया गया, चुनाव में हराया नहीं गया। 

अब आ रही स्थानीय चुनाव में झापा से कंचनपुर तक प्रत्येक वार्ड में, प्रत्येक गाओं प्रत्येक शहर में उम्मेदवारी दे के, ६०% से ज्यादा सीट जित के, स्थानीय स्तर पर अच्छा काम कर के, गाँव गाओं में एक मेस स्थापना कर के, एक साल अच्छा काम कर के उस के बल पर जब केंद्रीय चुनाव आती है तब तक में संगठन को ७७ जिल्ला में फैला कर प्रत्येक संसदीय सीट पर उम्मेदवारी देनी होगी। 

इतना करने के लिए एक आंदोलन अपरिहार्य है। जनमत पार्टी स्वीप करेगी नहीं करेगी उतना चुनाव से पहले ही मालुम हो जाएगा। अगर जनमत पार्टी मीडिया में हर जगह छा गयी तो स्वीप करेगी। उस तरह छा जाने के लिए आंदोलन अपरिहार्य है। 

बना बनाया स्कीम है। अन्ना हजारे और अरविन्द केजरीवाल का। उसके फोटो वीडियो बगैरह सब इंटरनेट पर अभी भी है। टाइम मशीन में बैठ के घुम फिर लिजिए जा के। तो अभी महामारी का समय, जमघट करना ठीक नहीं होगा। तो घर घर आंदोलन। घर के भितर ही आंदोलन। देश भर में आंदोलन। ३६५ दिन तक रिमोट रिले अनशन। उसके बल पर देशव्यापी संगठन बन जाएगा। 


२०% के लिए 4G 5G ८०% के लिए तरकारी खेती 

बच्चा क्लास से कॉलेज युनिवर्सिटी का पढाई आज इंटरनेट पर मुफ्त में किया जा सकता है। आज आप खुद कोडिंग करना सिख के बिना किसी डिग्री के करोड़ रुपैया का नौकरी नेपाल में बैठ के कर सकते हैं। २०% जनसंख्या के लिए वो रास्ता बहुत उपयुक्त है। दशों हजार के संख्या में उपग्रह भेजे जा रहे हैं उपर। दुनिया के कोने कोने में इंटरनेट तो वैसे भी पहुँच जाएगी। देश के कोने कोने में 5G ले जाना जनमत सरकार का प्रथम काम होना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुर्वसंरचना (infrastructure) और कारोवार करने के सहजता (Ease Of Doing Business) चारो पर एक अस्त्र है 5G; जो सरकारी सेवा आज तीन लाख सरकारी तलब खाने वाले नहीं दे पा रहे हैं, उससे १० गुना बेहतर सेवा सिर्फ ३० हजार कर्मचारी दे पाएंगे अगर देश भर में 5G है तो। सैनिक, प्रहरी और कर्मचारी के संख्या में व्यापक कटौती। शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मी के संख्या में बढ़ोतरी। 

८०% जनसंख्या तक लेकिन रोजगारी ले जाने के तरिका तरकारी खेती। झापा से कंचनपुर प्रत्येक खेत तक साल के १२ महिने सिंचाइ पहुँचा के हर खेत में तरकारी खेती। बर्दीबाँस से जनकपुर जयनगर होते हुवे कोलकाता तक रेफ्रिजरेटेड मालगाड़ी में  ले जा के बड़े बड़े रेफ्रिजरेटेड जहाजों में दुबई से शंघाई तक सप्लाई। लो खाओ तरकारी, स्वस्थ रहो, मस्त रहो। 

सिर्फ एक तरकारी खेती के बल पर नेपाल में जो प्रति व्यक्ति आय एक हजार डॉलर है उसको २०,००० डॉलर तक ले जाया जा सकता है।