Sunday, January 30, 2022

एक से सात, सात से २७ लाख

कहा जाता है अभी जनमत पार्टी के सदस्य सात लाख हैं। दो साल में एक लाख से सात लाख। अभी से अंतरिम सरकार का नेतृत्व लेने तक में सात से २७ तक ले जाना होगा। ऐसा मॉडल बनाइए कि कोइ भी नागरिक एक फोन कॉल मारे और सदस्य बन जाए। और प्रत्येक सदस्य से लेभी लिजिए। ज्यादा नहीं लेकिन लिजिए जरूर। सातों प्रदेश तक पहुँचना होगा। 

क्रांति के समय में क्रांतिकारी रफ़्तार में संगठन विस्तार होता है। जल्दी जल्दी। फटाफट फटाफट। ७७ जिले तक जाना होगा। काठमाण्डु टोल टोल में जाना होगा। सिंह दरबार घेरने का काम बाँकी होगा। क्रांति का उत्कर्ष तो वही होगा। स्थानीय लोग करेंगे। 

एक प्रवास जनमत संघ भी चाहिए। पाँच लाख उस में भी। 

सब डिजिटल। 

यानि कि सात महिने में सदस्य संख्या बढ़ के सात से २७ लाख हो जाने चाहिए। आसान है। प्रत्येक सदस्य चार और लोगों को पकड़े। बाँह पकड़ के सदस्य बनाइए। 






Facebook: January 30